logo

अकलंक कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, कोटा में एन. एस. एस. ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित।

कोटा। अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोटा में नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा “विकसित भारत” विषय पर चर्चा एवं विद्यार्थियों में एन.एस.एस. के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष बज एवं सचिव अनिमेष जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रीना कुमारी (जिला समन्वयक, कमिश्नरेट ऑफ कॉलेज एजुकेशन, कोटा) और सचिन पाटोदिया (जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र संगठन, कोटा – मेरा भारत कोटा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पिंकी श्रीवास्तव, उप-प्राचार्या नम्रता जैन तथा एन.एस.एस. इकाई की सदस्य डॉ. रंजना गुप्ता और डॉ. सोनल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके पश्चात अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तदुपरांत डॉ. रंजना गुप्ता ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की उपयोगिता, उद्देश्य एवं समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत “विकसित भारत” विषय पर सार्थक चर्चा आयोजित की गई।
कार्यक्रम में गत वर्ष एन.एस.एस. गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों ने भविष्य में और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ एन.एस.एस. गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। अंत में डॉ. सोनल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं को नाश्ता वितरित किया गया।

30
910 views