logo

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा सुमेरपुर का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न

सुमेरपुर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष श्री संग्राम सिंह राणावत के नेतृत्व तथा चुनाव अधिकारी श्री मूलचंद गर्ग की देखरेख में उप शाखा सुमेरपुर की चुनाव प्रक्रिया रविवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष पद पर श्री मदन नानीवाल, अध्यक्ष पद पर श्री प्रताप सिंह करनोत, मंत्री पद पर श्री ओम प्रकाश वैष्णव, कोषाध्यक्ष पद पर श्री महेंद्र कुमार सुथार, महिला मंत्री पद पर श्रीमती पुष्पा मिस्त्री, उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर श्री मनमोहन परमार तथा उपाध्यक्ष (महिला) पद पर श्रीमती सज्जन कंवर को निर्विरोध चुना गया।

चुनाव उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु शासन-प्रशासन तक प्रभावी पैरवी करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह राणावत ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी शिक्षकों की आवाज बुलंद करेगी तथा संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।

सभा में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें हार्दिक बधाई दी।


---

26
1784 views