logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रद्धालुओं से भरी बुलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलटी 11 की मौत चार घायल

खबर यूपी के गोंडा जिले से है। जहां पर पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रही श्रद्धालु से भरी बुलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम रेस्क्यू में जुट गई है। पुलिस द्वारा मृतकों के शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भीषण हादसे पर सीएम योगी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को रेस्क्यू व घायलों को समुचित इलाज के निर्देशित किया है। मृतकों परिजनों को 5- 5 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिया है

बताते चले कि जिले में इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा बहुता मजरा रेहरा के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव से खरगूपुर के पृथ्वी नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए बोलेरो कार से 15 लोग जा रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई। रास्ते में जा रहे राहगीरों ने सरयू नहर में कार को डूबता देखकर तत्काल स्थानीय थाने की पुलिस और स्थानीय लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंची इटियाथोक थाने की पुलिस द्वारा मृतकों के शव बाहर निकलवाए गए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घायल को अस्पताल भेजा गया है। कार में कुल 15 लोग सवार थे। पुलिस शवों की शिनाख्त में जुट गई है। वहीं मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मौके से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को निकलवाने में जुटी हुई है। घटनास्थाल पर बड़ी संख्या में लोग और पुलिस बल मौजूद है।

बाइट : कप्तान अली ( स्थानीय )

वही जब इस बारे में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया की मोतीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले पृथ्वी नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे रास्ते में उनकी बोलेरो गाड़ियां नियंत्रित होकर सरयू नहर में पलट गई इस हादसे में 11 लोग के दर्दनाक मौत हो गई व चार लोग घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है वहीं पुलिस की टीम नहर में डूबी गाड़ी बोलेरो को निकलने का रेस्क्यू कार्य जारी है

27
2893 views

Comment