logo

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रचा इतिहास


स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का सपना आखिर 18 साल बाद पूरा हो गया और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को मात्र छह रन से हराकर 18 साल बाद नया आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया. विराट कोहली जीत के बाद खुशी से रो पड़े. आईपीएल की सबसे इमोशनल कहानी मुकम्मल हुई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार ट्रॉफी उठा ली. ये जीत सिर्फ विराट कोहली, रजत पाटीदार या क्रुणाल पांड्या की नहीं है. ये जीत उस हर फैन की है जिसने हार के बाद भी अगली सुबह आरसीबी की जर्सी पहनी और आज वो दीया पूरी दुनिया ने जलते देखा.

प्राइज मनी

1. IPL 2025 चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मिली 20 करोड़ रुपये की राशि

2. रनर्स-अप पंजाब किंग्स (PBKS) को मिली 12.5 करोड़ रुपये की राशि

कौन कितनी बार बना IPL चैंपियन

1. मुंबई इंडियंस - 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) कप्तान रोहित शर्मा

2. चेन्नई सुपर किंग्स - 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
3. कोलकाता नाइट राइडर्स - 3 बार (2012, 2014 और 2024) कप्तान गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 1 बार (2025) कप्तान रजत पाटीदार

5. सनराइजर्स हैदराबाद - 1 बार (2016) कप्तान डेविड वॉर्नर

6. डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद - 1 बार (2009) कप्तान एडम गिलक्रिस्ट

7. राजस्थान रॉयल्स - 1 बार (2008) कप्तान शेन वॉर्न
8. गुजरात टाइटंस - 1 बार (2022) कप्तान हार्दिक पांड्या

19
1841 views