logo

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा कि एक सभा झिंझाना मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में हुई



*राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि सरकार किसान व मजदूर की अनदेखी कर रही है किसानों को नहीं मिल रहे अपनी फसलो के वाजिब दाम ।अखिलेश चौधरी ने कहा कि जनपद में किसान व मजदूरों का हो रहा है शोषण भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा जल्द जनपद शामली में करेगा बड़ा आंदोलन* ।

*राष्ट्रीय प्रभारी चौधरी शहजाद प्रधान ने कहा की भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा 36 बिरादरी का संगठन है जो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब हरियाणा आदि राज्यों में ईमानदारी से काम कर रहा है संगठन संगठित होने का नाम संगठन से भाईचारा बढ़ता है संगठित होकर हम अपनी बात को भ्रष्ट अधिकारीओ के सामने ताकत के साथ कह सकते हैं।*

*भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने संगठन का विस्तार करते हुए किसान नेता फुरकान अंसारी को नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया* ।

*नरेश चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) ने कहा सरकार झूठे वादे करती है भ्रष्टाचार इस देश को दीमक की तरह चाट रहा है जिसका शिकार आज हम सब हो रहे हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी उसके लिए हम सबको कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा*।

*इस मौके पर , राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्की चौधरी, शामली जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिरोहा, शामली जिला प्रभारी पंकज चौधरी, मंडल प्रभारी नरेंद्र मुखिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शामली संजू तोमर, जिला संगठन मंत्री कृष्ण पाल, बागपत जिला संरक्षक उपेंद्र मुखिया, जिला महासचिव हरि प्रकाश प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी विशाल राणा, नगर अध्यक्ष , ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र राणा, ,युवा ब्लॉक अध्यक्ष बबलू तोमर, बागपत जिला उप प्रभारी दीपक खोखर ,ब्लॉक मीडिया प्रभारी अजय, सचिन राणा वरिष्ठ कार्यकर्ता ,सुधीर ,मेहकर, सुरेंद्र बालियान, सतबीर, चौधरी बलबीर दीपक चौधरी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद।।*

0
0 views