logo

बुद्ध पूर्णिमा पर संत कबीर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

आगरा, 12 मई 2025 — त्रपावन बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत कबीर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संत कबीर आश्रम, यमुना किनारा, नरायच, आगरा में एक भव्य व आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि के रूप में मा. रामजीलाल सुमन जी, सांसद राज्य सभा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन समिति के अध्यक्ष मा. राजेंद्र कुमार, पूर्व जिला जज सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को भोजन दान कराया गया, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण को भी आयोजन समिति द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित अतिथियों में अखिल भारतीय मंगल मैत्री महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष जे.एस. राना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन दिनेश, राष्ट्रीय महासचिव प्रेम स्वरूप कश्यप, प्रदेश कोषाध्यक्ष मेघ सिंह बौद्ध सहित कई अन्य प्रबुद्ध जन शामिल रहे।

8
3126 views