logo

कौशांबी। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज के पिता इंद्रजीत सरोज ने कई गांवों में जाकर किया जन संवाद।


कौशांबी।

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज के पिता इंद्रजीत सरोज ने कई गांवों में जाकर किया जन संवाद।

सरोज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की जो मोदी ने 15 साल में महिलाओं को खाता खुलवाके एक रुपए नही भेजे।

कहा हमारे घोषणा पत्र में लिखा है अगर हमारी सरकार बनी तो प्रति वर्ष महिलाओं को एक लाख रुपए देंगे।

बोले जिस दिन मोदी हटेंगे और इंडिया गठबंधन सरकार बनेगी उस दिन सबसे पहले 30 लाख नौकरियां भर्ती करने का काम करेंगे।

सरोज बोले जागिए उठिए महंगाई देखिए बेरोजगारी देखिए और इस बार गठबंधन की सरकार बनाइए।

सरोज ने विनोद सोनकर पर भी तंज कसते हुए कहा इन्होंने कोई विकास नहीं किया सिर्फ समाज के लोगों का अपमान किया है।

सरोज ने कोरोना के समय का भी जिक्र किया, बोले नकली टिका लगाया है।

सरोज कौशांबी के कोसम, पॉली, मुस्तफा बाद, आदि कई गांव में जाकर लोगों से इंडिया गठबंधन को वोट देने की अपील किया।

उनके साथ भारी समर्थकों का हुजूम लगा रहा, सरोज विकास, शिक्षा स्वास्थ्य, बिजली, सड़क आदि विकास के नाम पर वोट देने की अपील किया।

सरोज ने कहा सभी लोग अब जाग गए है, लोग परिवर्तन चाह रहे है, हर वर्ग के लोगों का इंडिया गठबंधन प्रत्यासी पुष्पेंद्र सरोज को समर्थन मिल रहा है इस बार परिवर्तन होगा।

सरोज व उनके समर्थक लगातार मतदाताओं के घर घर जाकर वोट मांग रहे है।

20 मई को कौशांबी में लोकसभा चुनाव का होगा मतदान।

42
3146 views