logo

गूलरभोज :- वन कर्मियों पर फायरिंग मामले में सात नामजद #upendrasingh

वन कर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

दरअसल पीपलपड़ाव रेंज की पश्चिमी बीट के प्लॉट से 89 में सोमवार सुबह करीब 11 बजे गश्त कर रहे वनकर्मियों ने बाइक सवार लकड़ी तस्करों को रोका था। इस पर तस्कर सोनू ने पाटल से गश्ती दल पर हमला कर दिया था। हमले में रोपण रक्षक जाने अली घायल हो गया था। कुलदीप सिंह ने टीम पर दो राउंड फायर किए थे। हमले में वन आरक्षी विरेंद्र सिंह बाल बाल बचे। इसके बाद तस्कर लकड़ी मौके पर छोड़कर बाइक से फरार हो गए थे।
वनबीट अधिकारी हरेंद्र कुमार की ओर से पांच नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ पुलिस चौकी गूलरभोज में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ किप्पी, जसविंदर सिंह उर्फ बिंदु, अंबी, जयपाल, कुलवंत, सोनू उर्फ नटिया, जसविंदर सिंह उर्फ चुटकी के खिलाफ धारा 147,148,186,323, 332, 353, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा केस दर्ज किया है। सीओ एआर आर्य ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।

5
1179 views