logo

चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, तपती दोपहरी में भी वोट डालने पहुँचे महिलाएं

धमतरी। आज शुक्रवार को छत्तीसगढ के महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा सीटों का चुनाव जारी है। जिसमें महासमुंद लोकसभा अंतर्गत चुनाव में नगर और ग्रामीण अंचल में लोगो मे जागरूकता देखी जा रही है।आमजन अपने घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने अपनी सहभागिता दिखा रहे है।पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में इसके लिए विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार कुरूद और ग्रामीण अंचल में मतदान के दौरान लोगों में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। तपती गर्मी के बावजूद लोग अपनी जिम्मेदारी को निभाने सुबह से ही पोलिंग बुथ में पंक्तिबद्ध होकर अपनी बारी इंतजार करते नजर आ रहे है।युवा,आमजन,महिला वर्ग ,बुजुर्ग सहित लगभग सभी में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए उत्सुकता और लगन दिखाई दे रही है।लोग सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में शेयर कर अपनी खुशी प्रकट कर रहे है।

0
0 views