logo

औरंगाबाद जिला के दाउदनगर प्रखंड के मझियावां पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय जगदीश सिंह कि आज पुण्यतिथि

औरंगाबाद जिला के दाउदनगर प्रखंड के मझियावां पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय जगदीश सिंह कि आज पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मझियावां गांव के सामुदायिक भवन में आज पूर्व मुखिया स्वर्गीय जगदीश सिंह एवं पत्नी स्वर्गीय लखपति देवी के प्रतिमा का अनावरण उनके पुत्र पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव और डॉक्टर रवि प्रकाश ने किया। पूर्व विधायक सतनारायण सिंह यादव, डॉक्टर रवि प्रकाश ने अपने माता-पिता के प्रतिमा को पुष्प सुमन अर्पित कर नम आंखों से उन्हें नमन किया।

पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव ने कहा कि पिताजी हमेशा गरीबों की सेवा ही करते रहें। उनके आदर्श और विचारों को अनुसरण करते हुए हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ रवि प्रकाश ने बताया कि गांव के लोग पिताजी से बहुत प्यार करते थे। गांव के लोगों ने उनका प्रतिमा बनाया है। जिसका आज अनावरण किया गया। हम सभी लोग उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उम्मीद करता हूं कि उनके मूर्ति का जो अनावरन हुआ है उसे बहुत सारे युवक छात्र प्रेरित होकर देश सेवा करेंगे।

इस पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व विधायक सोम प्रकाश, समाजसेवी, साहित्यकार, पत्रकार, जेआरएस इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक,शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं हजारों लोगों ने उनके प्रतिमा पर पुष्प सुमन अर्पित कर नम आंखों से उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

27
2661 views