logo

प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष बने आनंद दिवेदी। संवाददाता- रामरूप बाराबंकी

हैदरगढ़ /बाराबंकी।
प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ की जिला बाराबंकी जनपद इकाई की बैठक कस्बे के एक होटल में संपन्न हुई।
बैठक में जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से। युवा पत्रकार आनंद दिवेदी को संगठन का जिला अध्यक्ष बाराबंकी बनाया गया ।
जनपद की नई कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष आनंद दिवेदी , जिला उपाध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी,जिला महासचिव राम करन रावत तथा मो नसीम को जिला मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भगोती दीक्षित को जिला प्रचारक की जिम्मेदारी दी गई है मो खुर्शीद को जिला महामंत्री मो इकरार को जिला महामंत्री। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों व अन्य पदाधिकारियों को चयनित करते हुए संगठन के उत्थान के लिए कार्य करने का आग्रह किया गया है।
जनपद के एक होटल में हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष आनंद दिवेदी एवं अंकुर त्रिपाठी ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद संगठन के जिला उपाध्यक्ष व मुख्य सलाहकार मो नसीम ने कहा कि किसी भी संगठन की प्रगति उसके सदस्यों/पदाधिकारियों के कर्तव्यनिष्ठा पर निर्भर है। ऐसे में प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ भाग्यशाली है कि इसके सदस्य संगठन की रीढ़ की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सांगठनिक ढांचे को और मजबूत करने के साथ संगठन को ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए संगठन से जुड़े सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारों द्वारा चौथे स्तंभ के रूप में सजग प्रहरी की भूमिका निभाई जा रही है। सरकार को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के संबंध में संवेदनशीलता पूर्वक विचार करना चाहिए। जिससे पत्रकारों को उनका अधिकार तथा सम्मान मिल सके। जिसके वह हकदार हैं।
बैठक में पत्रकारों के उत्पीड़न पर भी गंभीर चर्चा की गई और उत्पीड़न से बचने के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया। बैठक में संगठन का राष्ट्रीय सम्मेलन कराने की तैयारी के विषय में भी लोगों के विचारों का आदान-प्रदान हुआ। अंत में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या में राष्ट्रीय सम्मेलन कराये जाने पर सभी ने सहमति जताते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया। उसके बाद राष्ट्रीय सम्मेलन कराए जाने के लिए रूपरेखा बनाई गई। और संगठन से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
बैठक के दौरान संगठन से जुड़े पत्रकारों को जिलाध्यक्ष आनंद दिवेदी और जिला उपाध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी द्वारा संगठन का परिचय सभी लोगो को बताया गया। जिला अध्यक्ष आनंद दिवेदी द्वारा मुख्य अतिथि सहित बैठक में आए पत्रकारों को फूल मालाओं के साथ धार्मिक प्रतिमा और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में जिला महासचिव राम करन रावत उपाध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी जिला प्रचारक भगोती दीक्षित जिला संगठनमंत्री मो खुर्शीद मो इकरार, मो सलमान राजवंत जिला महामंत्री व अमित तिवारी सहित अन्य कई पत्रकारों द्वारा भी संबोधित किया गया। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।

5
1341 views