logo

पहले चरण की वोटिंग खत्म

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण हेतु 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ। चिंताजनक बात यह है कि देशभर के कुल मतदाताओं में से केवल औसतन केवल 60 प्रतिशत मतदान हुआ
इससे ज्ञात होता है कि हमारे देश में मतदाता अभी भी जागरूक नहीं है। जनसंख्या की लगभग आधी आबादी जो अवयस्क हैं वे पहले ही मतदान से बाहर हैं इसलिए आधी आबादी जो वोट कर सकती है उसका भी यह केवल आधा हिस्सा है।

ऐसे में सरकारें वही दलों की बनेंगी जो ज्यादा खर्चा करके वोटर्स को बूथ तक लेकर जायेगी और अपने पक्ष में मतदान करवाएगी। भारत के लोग बहुत सेंसटिव भी होते हैं। वे खर्चे करने वालों से बहुत सहानुभूति रखते। उन्हें लगता है ये ही देव मानुष हैं।

बदलते परिवेश में अब चुनावी प्रक्रिया भी बदलने की आवश्यकता है। एक देश, एक चुनाव से पहले, ज्यादा महत्वपूर्ण है शत, प्रतिशत और निष्पक्ष चुनाव। इतनी कम वोटिंग औसत पर न्यायालयों को चिंता करनी चाहिए और बेहतरी हेतु दिशा, निर्देश देने चाहिए।

17
7365 views