logo

भाजपा नेता व साथियों ने विधवा महिला से की अश्लील हरकत

प्रधानमंत्री मोदी अपनी चुनावी जनसभाओं में जहाँ महिलाओं और बेटियां को लेकर बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं। महिलाओं और बेटियों को मंच से ही सुरक्षा की गारंटी दे रहे हैं। वही बाराबंकी में खुद भाजपा के नेता ही विधवा महिला के साथ अश्लील हरकत कर रहे हैं और मुंह खोलने पर उसे और उसके बच्चो को जान से मारने की धमकी देकर पीएम मोदी की गारंटी की हवा निकालने में जुटे हैं।
मामला बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र के पलिया गांव का है। जहां की निवासी प्रियंका सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह अपने नाबालिग बच्चों के साथ रहती हैं। आरोप है कि देवर अमरेंद्र सिंह आए दिन महिला पर स्वर्गवासी पति के हिस्से की जमीन व मकान छोड़ कर भाग जाने का दबाव बनाता है। कुछ दिन पूर्व अमरेंद्र ने अपने साथी पंकज सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजन सिंह, विशाल सिंह, जयपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह आदि के साथ घुंघटेर स्थित विवेकानंद मांटेसरी स्कूल पहुंचकर महिला से अभद्रता करते हुए अश्लील हरकते की।
महिला की माने तो सभी आरोपी उसके ऊपर तहसील में चल रहे संपत्ति से सम्बंधित मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने लगे। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर जब तमाम लोग मौक़े पर एकत्र होने लगे तो आरोपी महिला को मुंह बंद रखने की ताकीद करने लगे। ऐसा न करने पर महिला व उसके बच्चों का अपहरण कर जान से मार डालने की ऐलानिया धमकी देते हुए फरार हो गए। डरी सहमी पीड़िता ने किसी तरह पुलिस अधीक्षक को अपनी व्यथा बताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी दिनेश कुमार के आदेश पर थाना घुंघटेर में देवर समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
आपको बताते चले कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता राजन सिंह ने कुछ दिनों पहले भी सरकारी जमीन पर लगे डेढ़ दर्जन प्रतिबंधित पेड़ कटवा दिए थे जिसकी खबर कवरेज करने गए पत्रकार के साथ भी अभद्रता व मारपीट की थी। इस मामले में भी पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता राजन सिंह के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया था।

0
0 views