logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पत्नी की डंडे से पीट - पीट कर हत्या, आरोपी पति हिरासत में

पत्नी की डंडे से पीट - पीट कर हत्या, आरोपी पति हिरासत में

अंबेडकरनगर
टांडा कोतवाली क्षेत्र के खेतापुर गांव में युवक ने शुक्रवार रात विवाद के बाद पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि गांव निवासी परशुराम का देर रात पत्नी सुनीता से विवाद हो गया।टांडा कोतवाली क्षेत्र के खेतापुर गांव में युवक ने शुक्रवार रात विवाद के बाद पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि गांव निवासी परशुराम का देर रात पत्नी सुनीता (37) से विवाद हो गया। इसके बाद डंडे से पीट पीट कर घर में ही मार डाला। महिला के सिर में गंभीर घाव पाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। इसे लेकर अक्सर पति पत्नी में विवाद होता रहता था। इस बीच महिला की हत्या की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने जरूरी छानबीन की। शव को इसके साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।

40
5428 views
1 shares

Comment