logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नियम विरुद्ध हरे पेड़ों की कटाई रोकने आया किसान संघ मैदान‌ मे राष्ट्रीय राजमार्ग नव निर्माण के लिए काटे जा रहे नियम

नियम विरुद्ध हरे पेड़ों की कटाई रोकने आया किसान संघ मैदान‌ मे

राष्ट्रीय राजमार्ग नव निर्माण के लिए काटे जा रहे नियम विरुद्ध हरे पेड़ भाकिस ने दर्ज करवाई आपत्ति


सोयतकलां- 15 जनवरी 2022
राष्ट्रीय राजमार्ग चवली से उज्जैन तक का कार्य चल रहा है जिसके निमित्त मार्ग में आने वाले पेड़ों की कटाई का ठेका दिया गया है।
लेकिन ठेकेदार ने उनके नीचे ठेकेदार नियुक्त कर पेड़ों की कटाई लगातार करवाई जा रही है जो नियम विरुद्ध हो रही है किसानों की खेतों की मेड़ो पर लगे हरे पेड़ लगातार काटे जा रहे हैं जिसको लेकर किसान संघ ने आक्रोश व्यक्त किया।

710 पेड़ों की कटाई-
प्राप्त जानकारी अनुसार संबंधित ठेकेदार को सुसनेर तहसील खंड के अंतर्गत 5 ग्राम सुसनेर बुराड़ी बंगला देहरिया सोयतकला साल्याखेड़ी एवं अन्य मे 710 चिन्हित पेड़ों की कटाई करना है जो वर्तमान मार्ग के मध्य बिंदु से 8 मीटर की दूरी अनुसार दोनों और के काटना है लेकिन संबंधित ठेकेदार द्वारा धड़ल्ले से अपनी मनमर्जी अनुसार 8 मीटर की दूरी के बाद के भी किसानों की मेड़ों पर स्थित हरे पेड़ काटे जा रहे हैं जिसको लेकर भारतीय किसान संघ ने लिखित में अपनी आपत्ति दर्ज करवाई।

नियम अनुसार हो कार्य-
भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान एवं उपाध्यक्ष बालू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हो रहा है अत्यंत हर्ष का विषय है किसान संघ उक्त कार्य में बाधा किसी भी प्रकार से नहीं पहुंचाना चाहता है लेकिन शासन के द्वारा लकड़ी काटने वाले ठेकेदार को जो निर्देश दिए गए हैं वह उनका पालन नहीं कर रहा है एवं तय मापदंड के बाहर जाकर किसानों की खेत पर लगे हरे पेड़ काटे जा रहे हैं जो कदाचित उचित नहीं है वही कोरोना का दंश समाज झेल रहा है एवं ऑक्सीजन की कमी से भी हम सब ने परेशानियां झेली हैं जिसके परिणाम स्वरूप कई जान जा चुकी है। भारतीय किसान संघ ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार महोदय के नाम एक सूचना पत्र दिया है एवं संबंधित अधिकारियों की ओर प्रेषित किया है अगर समय रहते प्रशासनिक अधिकारियों ने ने अवैध रूप से ठेकेदार द्वारा काटे जा रहे हरे पेड़ों की कटाई पर पाबंदी नहीं लगाई तो भारतीय किसान संघ धरना प्रदर्शन करते हुए चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

36
20592 views
27 shares

Comment