logo

मंडलीय पदाधिकारियों द्वारा आंतरी, डबरा, कोटरा स्टेशन पर किया गया कर्मचारियों से संपर्क अभियान*

झांसी-आज केंद्रीय कार्यकारी महामंत्री श्री अखिलेश राठौर जी,मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार सिंह जी, मंडल सचिव श्री भानुप्रताप सिंह चंदेल जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री मनोज जाट जी,मंडल उपाध्यक्ष, योगेश कुमार जी,निखिल जोशी जी, सुनील यादव जी द्वारा ग्वालियर लाइन शाखा के पदाधिकारियों सहित आंतरी, डबरा, कोटरा स्टेशन पर ECC सोसायटी के चुनाव हेतु सभी विभाग के कर्मचारियों से संपर्क किया एवं उन सभी को ईसीसी सोसायटी में होने वाली विसंगतियों के बारे में बताया तथा सैक्शन में होने वाली समस्यायों को भी सुना। ग्वालियर लाइन शाखा के सहायक सचिव श्री सुरेश चंद मीणा जी द्वारा आंतरी स्टेशन पर मंडलीय पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया एवं सभी कर्मचारियों से संपर्क करवाया। कर्मचारियों ने मंडल अध्यक्ष,सचिव जी से मिलकर अपनी समस्यायों को बताया और आने वाले ECC सोसायटी के चुनाव में NCRES पैनल को अधिक से अधिक मत देने की बात कही। स्टेशन पर मंडल अध्यक्ष ,सचिव के स्वागत हेतु , सुरेश मीणा जी के साथ लोकेश मीणा, मेहताब मुक्कदम जी,शंकर पाल, राहुल कुमार, रामनिवास बघेल, मंशाराम, धीरज सेन, जितेंद्र कुमार के साथ साथ सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे। शाखा पधाधिकारियो में आर सी डांगी जी, राजू कुशवाहा, राजेश बागला, कुलदीप राजपूत, अजय यादव, महेंद्र सिंह बघेल, केयर सिंह, इत्यादि साथी उपस्थित रहे।

8
9022 views