logo

CAA से पहली बार 14 शरणार्थियों को नागरिकता; SBI ने FD पर ब्याज बढ़ाया; शाह बोले- केजरीवाल को बेल मिलना स्पेशल ट्रीटमेंट


मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:CAA से पहली बार 14 शरणार्थियों को नागरिकता; SBI ने FD पर ब्याज बढ़ाया; शाह बोले- केजरीवाल को बेल मिलना स्पेशल ट्रीटमेंट
2 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर


नमस्कार,


कल की बड़ी खबर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) से जुड़ी रही, इसके तहत पहली बार शरणार्थियों को नागरिकता मिली। एक खबर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की रही, जिसने FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UP के लालगंज, जौनपुर, भदोही और प्रतापगढ़ में जनसभाएं करेंगे।
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान के साथ अमृतसर में रोड शो करेंगे।
दिल्ली के स्कूलों में बम की अफवाह पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन चीन के दौरे पर जाएंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस के बीच IPL मुकाबला होगा।
अब कल की बड़ी खबरें...

1. CAA के तहत 14 लोगों को भारतीय नागरिकता मिली, गृह मंत्रालय ने सर्टिफिकेट सौंपा

ये तस्वीरें भारत की नागरिकता पाने वाले लोगों की हैं। - Dainik Bhaskar
ये तस्वीरें भारत की नागरिकता पाने वाले लोगों की हैं।
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत पहली बार 14 लोगों को भारत की नागरिकता दी गई। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने दिल्ली में इन लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया कि CAA के तहत हर एक शरणार्थी को नागरिकता दी जाएगी।

क्या है CAA: केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को देशभर में CAA लागू किया था। जिसके तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है। 2016 में नागरिकता संशोधन बिल (CAB) पेश किया गया था। दिसंबर 2019 में राज्यसभा और लोकसभा से इससे जुड़ा बिल पास हुआ था।

0
0 views