logo

रामकोट और आसपास के मतदान केंद्रों पर महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।






रामकोट-सीतापुर। रामकोट और आसपास के मतदान केंद्रों पर महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। काफी संख्या में मतदाताओं ने रामकोट बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर खुशी का इजहार किया। इन मतदाताओं में भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर काफी उत्साह नजर आया। आधी आबादी कही जाने वाली महिला वोटरों में बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सीतापुर लोकसभा सीट के लिए सोमवार को संपन्न हुए चुनाव में महिलाओं और छात्राओं में भी गजब का उत्साह दिखा। रामकोट के मतदान स्थल पर सुबह सात बजे से ही महिलाओं ने वोट डालना शुरू कर दिया। महिलाओं ने विकास, भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर अपना वोट डाला है। कुछ छात्राएं सुबह करीब 8:45 बजे वोट डालने पहुंची। उन्होंने बताया कि वह अन्य महिलाओं को भी वोट डालने के लिए प्रेरित किया है। जैतीखेड़ा में भी महिला वोटरों ने मतदान किया। इलसिया ग्रंट, लोधौरा, रामनगर, परसेहरा, हुमायूंपुर, जवाहरपुर, जुहूरी, भव्वापुर स्थित मतदान केन्द्रों पर मतदान को लेकर आधी आबादी का उत्साह खूब देखने को मिला।
देर शाम भी रामकोट बूथ पर मतदान के लिए खासकर मुस्लिम महिलाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। सुबह सात बजे जैसे ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई बूथों पर कतारें नजर आने लगीं। इसमें मुस्लिम महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। धर्म-जाति से ऊपर उठकर मुस्लिम महिलाओं ने इस बार विकास के मुद्दे पर मतदान किया। उनका साफ कहना था कि वे वही प्रत्याशी चुन रही हैं जो उनकी समस्याओं को समझकर उसे दूर करने का प्रयासरत रहने वाला होगा। वोट डालने के बाद समीम बानो, रिहाना बानो, मोमिना खातून, हुमैरा खातून, आदि ने मतदान के बाद कहा कि मतदान में हमे बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाना सभी की जिम्मेदारी है।

0
656 views