logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेलवे अस्पताल में लगेगा ओपन जीम


कोटा कर्मचारी हितनिधी समिति की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में डीआरएम कार्यालय स्थित महिला टिफिन सेन्टर एवं ब्रेस्टफीडिंग रूम के नवीनीकरण का निर्णय लिया गया। इसके लिए ढाई लाख रुपए भी स्वीकृत किए गए। इसके अलावा बैठक में रेलवे अस्पताल में महिला चेंजिंग रूम, ड्रेसिंग मिरर, क्लोथ स्टेण्ड एवं लॉकर सुविधा उपलब्ध कराने, कृतिम दांतों के लिए एक कर्मचारी को 6 हजार रुपए तथा रेलवे अस्पताल में ओपन जिम लगवाने पर भी सहमति बनी। बैठक में रेल कर्मचारियों के बच्चों के देहरादून और मंसूरी शिविर पर भी चर्चा हुई।
मंडल कार्मिक अधिकारी अविरल शर्मा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा भटनागर के साथ हुई इस बैठक में मजदूर संघ की ओर से मुजाहत अली खान एवं पीके गर्ग ने भी भाग लिया।

144
3488 views

Comment