logo

 लखीमपुर  खीरी  9-12-2021प्रदेश में महिलाओं का उत्पीडन जारी है। प्रतिदिन महिला उत्पीडन की घटनाए बढ

 लखीमपुर खीरी।  प्रदेश में महिलाओं का उत्पीडन जारी है। प्रतिदिन महिला उत्पीडन की घटनाए बढ रही है। महिला हितों के प्रति वर्तमान भाजपा सरकार कुछ नही कर रही है। समाजवादी पार्टी में ही महिलाओं का सम्मान है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं के कल्याण के लिए बडी योजनाए चलाई जाएंगी। 

उपरोक्त उद्गार समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष/राष्ट्रीय प्रवक्ता/राज्य बाल आयोग की पूर्व अध्यक्षा जूही सिंह ने स्थानीय अमर मिलन गेस्ट हाउस में हुए जन संवाद कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह फेल हुई है। उन्होने कहा कि भाजपा की प्रदेश व केन्द्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल हुई है। प्रतिदिन उपयोग करने वाली दैनिक वस्तुओं की कीमते आसमान छू रही है। गरीब को रोटी चलाना मुश्किल है, उन्होने कहा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी उत्तर प्रदेश में है पढे लिखे युवा रोजगार के लिए मारे मारे घूम रहे है, लाखों खाली पदों पर भर्ती नही की जा रही है बेरोजगारी अपने चरम पर है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर खाली पदों को भरा जाएगा और महिलाआंे के लिए छोटे और मझोले उद्योगों को लगाकर उन्हे स्वलंब बनाया जाएगा। 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी। समाजवादी पेंशन की धनराशि भी बढाई जाएगी। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और 2022 में प्रदेश में मा0 अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। 
कार्यक्रम से पूर्व महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष/राष्ट्रीय प्रवक्ता ने लोहिया भवन पर प्रेसवार्ता भी की। 

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि जनपद में पार्टी द्वारा चुनाव की तैयारिया पूर्ण कर ली गई है बूथ स्तर पर कमेटियां अपना काम कर रही है। आगामी चुनाव में जनपद की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी की विजय होगी। 

कार्यक्रम का संचालन समाजवादी महिला सभा की महासचिव प्रख्याति खरे ने किया।
जन संवाद कार्यक्रम को समजावादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा खीरी डा0 पूर्वी वर्मा, पूर्व विधायक उत्कर्ष वर्मा, पूर्व विधायक डा0 आरए उस्मानी, पूर्व विधायक विनय तिवारी, पूर्व विधायक रामसरन, जिला महासचिव अंसार महलूद ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर महिला सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा, पूर्व छात्र सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव जे़बा यासमीन, राष्ट्रीय सचिव रूबी खान, राष्ट्रीय सचिव प्रीती यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कयूम खां, पूर्व न0पा0परिषद अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बाजपेई, जिला कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, पूनम यादव, आर0पी0 जनवार, बीना राज, मीरा बानांे, अनीता यादव, अंजली सिंह, डा0 बेनजीर उमर, सिमरन महलूद, रघुवीर सिंह यादव, संदीप यादव,  रामकुमार यादव, अजय सिंह, अमित वर्मा, मो0 अफजाल, माधुर्य सिंह मधुर, अभय प्रताप सिंह बन्टी, विनय मिश्रा, प्रवीन यादव, आकाश गुप्ता, इसरार अहमद, रियाजुल्ला खां, आशीष पटेल, अशोक वर्मा, फैसल खां, सरदार मंजीत सिंह, इफ्तिेखार खां उर्फ गुड्डू बाबू सहित हजारों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

8
14667 views
  
7 shares