logo

पूर्व माध्यमिक विद्यालय को चोरों ने बनाया निशाना।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय को चोरों ने बनाया निशाना

  
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

उसके बाद रसोई घर में लगी खिड़की को तोड़कर बच्चों के खाने का मिड डे मील व सामान चुरा ले गए।

प्रधानाचार्य अध्यापकों के अनुसार कुछ दिन पहले भी रसोई घर का ताला तोड़ा गया था। उसके बाद आज रसोई घर में खिड़की को तोड़कर उसके सहारे अंदर जाकर घटना को अंजाम दिया।

आज सुबह प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी ने जब विद्यालय खोला तब उसकी जानकारी हुई प्रधानाचार्य ने बताया कि रसोई में बच्चो के खाने का सारा सामान सामान चुरा ले गए।

उन्होंने बताया इससे पहले भी चोर विद्यालय को अपना निशाना बना चुके हैं। जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।

प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी व अध्यापक किशन सिंह जावेद खान ग्राम प्रधान साजिद खान उर्फ भाइयों मौजूद रहे।

1
14687 views