logo

सिरसिदा में धान खरीदी का जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव ने किया विधिवत शुभारम्भ


कुरूद(धमतरी)। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित गुदगुदा के धान खरीदी केन्द्र सिरसिदा में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, अध्यक्ष पवन कुमार साहू के आतिथ्य में धान खरीदी कार्य का विधि विधान से पूजन कर शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ में कुल 520 क्विंटल और 17 कृषकों का धान खरीदी किया गया। जानसिंग यादव ने कृषकों को कहा कि आप सभी कृषक अपने टोकन की बारी का इंतजार कर बारी - बारी से उपार्जन केंद्र में धान लाकर विक्रय कर समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं। आगे जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा सभी कृषकों का धान निर्धारित समय सीमा में खरीदी कार्य किया जाएगा। अब धान का टोकन 15 दिवस पूर्व मिलेगा।धान समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 2500 रूपये में खरीदी करने वाला छत्तीसगढ़ प्रदेश पूरे हिंदुस्तान में अव्वल है।

इस अवसर पर सरपंच घनश्याम साहू गुदगुदा, संचालक सदस्य ठाकुर राम दीवान, उत्तर कुमार साहू, रामेश्वर सोनकर, श्रीमती बुधन्तीन बाई साहू ,श्रीमती प्रेमीन बाई साहू, उमाशंकर सिन्हा, नारायण साहू, लीला राम साहू, प्रेम लाल साहू, समिति प्रबंधक मेघराज साहू, लिपिक देवराज साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर रूपेन्द्र साहू, विक्रेता सोहन लाल निषाद, भृत्य मंगलेश्वर निषाद, कृषक अशोक सिन्हा, गोपी निषाद, नारायण साहू, जितेंद्र ठोकने, रामचंद्र साहू, ईश्वर साहू, मनोज कुमार साहू आदि उपस्थित थे।

149
14647 views
  
125 shares