logo

महंगाई के खिलाफ कोंग्रेस के जन जागरण अभियान के तहत हंसडीहा में आयोजित सभा में कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम पर कसा तंज

जिसकी न बीबी न बच्चें, वो क्या जाने महंगाई क्या होती हैं। उक्त बातें महंगाई के खिलाफ कॉंग्रेस के द्वारा चलाये जा रहे जनजागरण अभियान के तहत हंसडीहा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा उन्होंने कहा की जिसका वंश ही नहीं आज वो वंशवाद की बात कह रहा है। देश की जनता आज महंगाई से त्रस्त है और ऐसी स्थिति में कॉंग्रेस चुप बैठने वाली नहीं, कॉंग्रेस के कार्यकर्ता गाँव गाँव जाकर महंगाई के खिलाफ जनता को गोलबंद कर रही हैं।

महंगाई का आलम यह है की अब भाजपाई को भी लगने लगा है कि सच में महंगाई चरम सीमा पर है, इसलिए भाजपा के लोग अब पेट्रोल पंपों में जाकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं।

काग्रेस के जन जागरण अभियान से भाजपा इस कदर घबरा गई है कि अब वो ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भी धरना दे रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा के लोग कहते हैं की 70 साल में कॉंग्रेस ने क्या किया, उनको यह जानकारी होनी चाहिये की कॉंग्रेस ने 70 साल में इस देश के लोकतंत्र को इतना मजबूत बना दिया की इस देश में एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन गया। उन्होंने कहा की भाजपा हमेशा नफरत की राजनीति करती हैं, लोगों को आपस में लड़वाना इनका मुख्य काम है। इस दौरान पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, पूर्व सांसद केशव प्रसाद, पार्टी के प्रदेश महासचिव बिंदु मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सकील अख्तर मुख्य रूप से मौजूद थे।

*देश को बिकने से बचाने के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता : बंधु तिर्की*
जनजागरण अभियान में पहुँचे मांदर विधायक बंधु तिर्की ने कहा की आज सच में कहा जाय तो देश को बचाने के लिए उनलोगों के सामने एक चुनौती है। पेट्रोल डीजल हो या खाद्य पदार्थ सभी के दाम आसमान छू रहे हैं। मोदी सरकार आज देश को बेचने का काम कर रही हैं। बीएसएनएल हो एयरपोर्ट सभी को ये सरकार बेच रही हैं इसलिए आज देश को बिकने से बचाने के लिए सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है।

*आगामी चुनावों में हार के डर से मोदी सरकार घबरा गई हैं : दीपिका पांडे*
कॉंग्रेस के कद्दावर नेत्री महगामा विधायिका दीपिका पांडे सिंह ने कहा की जनता पूरे देश मे महंगाई व बेरोजगारी से परेशान हैं। आज सवा साल के बाद किसानों को न्याय मिला है, यह मोदी जी की सद्बुद्धि की वजह से नहीं हुआ। मोदी सरकार की अगर नियत साफ होती तो कृषि बिल वापस लेने की जगह कानून बनाने की व्यवस्था करतें। तीन राज्यों में चुनाव की हार भाजपा को सता रही इसलिए मोदी सरकार घबरा रही हैं। रसोई गैस के मामलें में भी कोंग्रेस के आंदोलन के सामने सरकार को झुकना पड़ेगा। किसान आंदोलन के लिए अगर कोई सड़क पर उतरा तो वो सिर्फ कोंग्रेसी हैं।

*भारतीय रेल भी कहीं अम्बानी अडानी को न बेच दें : प्रदीप यादव*
पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने लोगों से कहा की सत्तर सालों में कांग्रेस ने जो जनता को बनाके दिया आज वो सब भाजपा सरकार बेच रही हैं। उन्होंने सवाल भरे लहजे में कहा दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारतीय रेल के नाम से जिसे लोग जानते हैं उसका भी नाम बदलकर कही अम्बानी और अडानी न कर दिया जाय। कल तक कहते थे कि कृषि बिल ठीक है तो उसे  वापस क्यों लिया गया। बेरोजगारी व बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। आम आदमी को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है।

2
14654 views