logo

उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा बुजुर्ग

चचेरे भाई नहीं करने देते सिंचाई ,
मदद के लिए लगाई गुहार

 जान से मारने की देते हैं धमकी

मथुरा।  मामला सौंख देहात क्षेत्र के गांव तसिया का है, जहां सुरेश चंद पुत्र सूरजमल और उसके चचेरे भाइयों का शामिल रकवा है और शामिल सिंचाई बोरिंग है जहां सभी का सिंचाई करने का बराबर का अधिकार है मगर दुर्भाग्य दुश्मन बन जाए तो कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

सुरेश चंद्र पुत्र सूरजमल का कहना है कि उसके चचेरे भाई उसे सिंचाई नहीं करने देते और जब भी वैसे 
सिंचाई करने की कोशिश करता है उसे मारपीट गाली-गलौज कर  जान से मारने की धमकी देते हुए भगा देते हैं।

बहुत समय से इस समस्या को झेलते हुए आखिर में परेशान होकर बुजुर्ग सुरेश चंद गोवर्धन तहसील उप जिलाधिकारी  के पास प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे मगर उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार गोवर्धन को प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसीलदार  गोवर्धन थाना मगोर्रा को उचित कार्रवाई करने के आदेश 15 नवंबर 2021 को दे दिए हैं मगर अभी तक कोई भी वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई है।

इससे पीड़ित  बहुत परेशान है। उसकी फसल सूख रही है। 
पीड़ित का कहना है कि अब कहां जाऊं किस से मदद मांगू अतः पीड़ित ने मीडिया के माध्यम से अनुरोध किया है किया तो यह बोरिंग बंद करवा दी जाए या मेरे खेतों की सिंचाई के लिए मेरी मदद की जाए।

वाइट - सुरेश चंद
 पीड़ित किसान



 

27
14650 views
  
13 shares