logo

नगर पालिका केशवराय पाटन में मदन पचेरवाल बने नेता प्रतिपक्ष,

बूंदी। जिले की केशवराय पाटन नगर पालिका में भाजपा जिलाध्यक्ष छीतर लाल राणा ने पार्षद मदन पचेरवाल को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।

पचेरवाल के नेता प्रतिपक्ष बनाऐ जाने पर नगर पालिका सभागार मे  चैयरमेन कन्हैयालाल कराड की मौजूदगी में भाजपा पार्षद मुकेश शर्मा, कांग्रेस पार्षद बद्री लाल नागर, जाकिर शेख, तुषार भूतिया, भाजपा एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत वर्मा, जिला मंत्री पवन चौहान,  भाजपा नेता  राकेश नामा,एसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष रमेश तम्बोली, सहित पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्रताप सिंह धाकड़,  सुखविजय सिंह भदौरिया, हेमराज राठौर, कजोड गुजर, आदि ने स्वागत कर नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दी, , वंही दूसरी और भाजपा आधा दर्जन से  अधिक पार्षदों ने भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा पार्षद मदन पचेरवाल को नेता प्रतिपक्ष बनाऐ जाने पर विरोध जताया है।

28
14651 views
  
16 shares