logo

नगर में कांग्रेस का हाथ हुआ मजबूत, निर्दलीय पार्षद राघवेंद्र सोनी ने थामा कांग्रेस का हाथ

-कांग्रेस पार्टी छल, बल और पार्षदों को प्रलोभन देकर अपनी संख्या बढ़ाने का काम कर रही : भानु चंद्राकर नेता प्रतिपक्ष


कुरुद
(धमतरी)। कुरुद नगर पंचायत के निर्दलीय पार्षद राघवेंद्र सोनी के कांग्रेस का हाथ थामने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। लोग अलग अलग तरह से निर्दलीय पार्षद के प्रवेश को देख रहे हैं।

कुछ लोग इसे राजनीति लोभ भी बता रहें हैं। आज कांग्रेस भवन कुरुद में जिलाध्यक्ष शरद लोहाना की मौजूदगी में श्री सोनी कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया गया। 

बता दें कि राघवेंद्र सोनी बतौर भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर पहचान रखने वाले राघवेन्द्र सोनी को पिछले नगरीय चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर असंतुष्ट हो निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा, यह रोचक चर्चा रही कि  भाजपा का प्रत्यक्ष नहीं लेकिन अंदरूनी सपोर्ट उन्हें बहुत मिला जिसके चलते वह चुनाव जीतने में सफल रहे।

निर्दलीय पार्षद के रूप में उनकी सक्रियता और भाजपा के  बीच संबंध भी अच्छा देखा जा रहा था। लेकिन पार्षद राघवेंद्र सोनी ने अब कांग्रेस का गमछा पहन लिया है जिसे कांग्रेसी अपने अच्छे नेतृत्व का श्रेय ले रही है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व पर छल बल की राजनीति करने का आरोप लगाया है। 

भाजपा नेता व नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरुद भानु चंद्राकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के दम पर कांग्रेस पार्टी छल, बल और पार्षदों को प्रलोभन देकर अपनी ओर संख्या बढ़ाने का काम कर रही है, नगर अध्यक्ष को भय है कहीं अविश्वास हुआ तो एक एक पार्षदों की उन्हें ज़रूरत पड़ेगी, किंतु उन्हें ये स्वीकार करना चाहिए पिछले समय स्वाभिमान को बचाने के लिए हमारे साथ एक कांग्रेस पार्षद नेत्री ने अपना सबकुछ ठोकर मारकर सत्तापक्ष वालों को आईना दिखा दिया था। ऐसे नगर के नागरिकों ने मुझे अपने दल से अकेले ही कांग्रेसियों के साथ नगर के निती और नियत दिखाने के लिए भेजे थे, जो हम लोगों ने सहर्ष स्वीकार कर जनादेश स्वीकार किये है।

फ़िलहाल संख्या बल पर नहीं इन दो वर्षों मे कांग्रेस शासित सत्ता ने नगर में प्रलोभन, अवैध शराबों की बढ़ोतरी, रेत माफ़ियाँओ की दादागिरी, नगर के क़ीमती ज़मीनों को अवैध तरीक़ों से बेचने का काम मज़बूती से की है। नगरवासियों को इन लोगों के चाल और चरित्र को पहचाना होगा।

487
14648 views
  
241 shares