भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन पदाधिकारियो की शिष्टाचार भेंट
सहारनपुर। भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन आज दिनांक 24 /11/ 2021 सभी पदाधिकारी एसपी देहात एवं एसपी क्राइम ब्रांच मिले तथा उन्हें संगठन एवं संगठन के पदाधिकारियों के बारे में परिचय तथा संगठन के आने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की सभी पदाधिकारी इस विषय में एकमत रहे तथा संगठन को आगे बढ़ाने में तत्पर रहने की प्रतिज्ञा ली।
सभी पदाधिकारियों में राष्ट्रीय सचिव उपमा सिंह महिला प्रकोष्ठ, नीलिमा राणा प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह राठौर , जिला अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल जिला महिला प्रकोष्ठ ,कुलदीप सिंह पुंडीर जिला उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र राणा जिला उपाध्यक्ष, विजय पाल सिंह रावत संरक्षक, कमल श्रीवास्तव महासचिव ,राजीव शर्मा सचिव ,साहिल शर्मा सचिव, लक्ष्मी नारायण वर्मा मीडिया प्रभारी ,शिवम कौशल जिला मंत्री,दीपक त्यागी , अजय शर्मा ,अश्वनी राणा, अजय राणा आदि मौजूद रहे।