logo

प्रबुद्ध पिछड़े वर्गों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से बतौर अतिथि शामिल हुए शत्रुहन साहू


धमतरी। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के तत्वाधान में प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी व भारतव्यापी पिछड़ा वर्ग आंदोलन के सूत्रधार युग प्रवर्तक त्यागमूर्ति डॉ राम लखन चंदापुरी जी के 98 वीं जयंती पर 21 नवंबर 2021 को ब्रह्मपुरा स्थित पटेल छात्रावास के प्रांगण में आयोजित प्रबुद्ध पिछड़े वर्गों का राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के कई राज्यों से पिछड़े अति पिछड़े वर्गों के उत्थान में कार्यरत प्रमुख सामाजिक व बौद्धिक संगठनों के अध्यक्षको लेखको चिंतकों संघ के पदाधिकारियों बुद्धिजीवियों ने संयुक्त रूप से चंदापुरी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रबुद्घ पिछड़े वर्गों का राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया।

उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित इस राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से ओबीसी संयोजन समिति छ. ग. के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन साहू अतिथि के रूप में संस्था के सह संस्थापक टिकेश्वर साहू कोर्रा, चेतन साखरे मडेली, शत्रुघ्न साहू पाटन, दिग्विजय सिंह सुपेला ,मकसूदन साहू बालोद  के साथ शामिल हुए |

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओबीसी संयोजन समिति के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन साहू ने कहा कि त्यागमूर्ति चंदापुर पुरी विद्यार्थी जीवन से ही वर्ग व जाति विहीन तथा समतामूलक समाज के निर्माण के लिए जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे। उन्होंने पिछड़ी जाति शब्दों को पिछड़ा वर्ग में सर्वप्रथम परिभाषित किया जिसे डॉक्टर अंबेडकर ने भारतीय संविधान में संलग्न कर अनुच्छेद 340 के रूप में समावेश किया। उन्होंने त्यागमूर्ति चंदापूरी की 99 वीं जयंती पर संघ का अगला राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ में आयोजित करने का प्रस्ताव लाया जिसे करतल ध्वनिमत से पारित किया गया।

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इद्र कुमार चंदापुरी ने त्यागमूर्ति राम लखन चंद्रपुरी के संघर्षों नीतियों व सिद्धांतों का हवाला देते हुए कहा कि देश में जातिवार जनगणना व पिछड़े अति पिछड़े वर्गों का उनकी आबादी के अनुसार 52% आरक्षण लागू ना होना आज देश का ज्वलंत मुद्दा है जिसकी जानकारी संघ के माध्यम से दिनांक 14 फरवरी 2020 को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि ओबीसी के 27% आनुपातिक भागीदारी को बढ़ाकर आबादी के अनुसार 52% भागीदारी देने हेतु संविधान के अनुच्छेद 15 (4) व 16 (4) में संशोधन हेतु विधेयक पारित कराने एवं कानून लाने संबंधी 8 सूत्री प्रस्ताव को भेजकर नीतिगत फैसला लेने का आग्रह किया है किंतु इस संदर्भ में अभी तक कुछ नहीं किया जाना घोर चिंता का विषय है अधिवेशन में मुख्य रूप से स्वागत अध्यक्ष एवं संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी एल गंगवार, महाराष्ट्र ओबीसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप डोबले, नेशनल जनमत के संपादक नीरज भाई पटेल, मध्य प्रदेश संघ के संयोजक राजकुमार नागेश्वर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल, आईबीवेफ पूर्व अध्यक्ष डॉ कौशलेंद्र प्रताप यादव ने  डॉक्टर चंदापुरी को युगपुरुष बताते हुए कहा कि इनके सपनों के भारत के निर्माण हेतु मंडल आयोग की सभी सिफारिशों को लागू कराने में संघर्ष करने की जरूरत है देश में पनप रही जाति और धर्म का भेद को मिटाते हुए वर्गगत जनसंख्या के अनुपात में सभी क्षेत्रों में सबको समान भागीदारी दिलाने की आवश्यकता पर बल दिया |

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार श्रीमती अनामिका सिंह ने राष्ट्रमाता जीजा बाई की जीवनी को नाटक के माध्यम से मंच पर प्रदर्शित कर समा बांध दिया सम्मेलन में छत्तीसगढ़ संयुक्त मोर्चा ओबीसी संयोजन समिति के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन 20 नवंबर 2022 को छत्तीसगढ़ में किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

257
14742 views
  
385 shares