logo

अपनी मांगों को लेकर विकासनगर तहसील परिसर में गरजी स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाएं

विकासनगर (देहरादून)।

अपनी मांगों को लेकर विकासनगर तहसील परिसर में गरजी स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाएं।

तहसील पररिसर में स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाओं किया में धरना प्रदर्शन


 उत्तराखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को 3 साल से मानदेय न मिलने पर और समूह की महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार करने के विरोध में आज समूह की कलस्टर अध्यक्ष कल्पना विष्ट नेतृत्व में विकास नगर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया। समूह की महिलाओं का आरोप है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े वंचित स्वयं सहायता समूह की बहिनो के साथ शासन -प्रशासन द्वारा सौतेला व्यवहार किया रहा हैं , परंतु उन्हें सरकार द्वारा झूठे आश्वासन ही मिल रहे है, सहायता समूह की महिलाओं का कहना है की हमारी सक्रिय बहनों को मानदेय दो-तीन साल से नहीं मिला है, वही और समूह की महिलाओं का कहना है कि सरकारी काम, और गैर सरकारी काम निरंतर 6 सालों एक ही समूह को दिया जा रहा है, अक्टूबर से टेक होम राशन का कार्य अभी तक पेंडिंग है। वही आज प्रदर्शन करती हुई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि अगर सरकार ,समय पर हमारी मांगों पर गौर नहीं करती है तो आने वाले समय में हमें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। आज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्तराखंड क्रांति दल ने अपना समर्थन दिया।

11
14665 views
  
2 shares