logo

13.77 ग्राम अवैध स्मैक समेत दो तस्कर गिरफ्तार

 सहसपुर (देहरादून)।

पुलिस ने 13.77 ग्राम अवैध स्मैक परिवहन करते हुए दो तस्करो को गिरफ्तार किया है ।

थाना प्रभारी सहसपुर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों  तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई  किए जाने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई  करने हेतु पुलिस टीमे क्षेत्र में रवाना की गयी।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार के नेर्तत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20/11/2021को ग्राम घमोलो सैयद पीर को जाने वाले रास्ते से दो अभियुक्तों 13. 77 ग्राम अवैध स्मैक और एक   मोटरसाइकिल संख्या यूके .16 - 8979 में परिवहन करते हुए  गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना हाजा पर धारा 8/ 21/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया! अभियुक्त  गणों  को आज  न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।  पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, आरक्षी सुशील और मोहमद इकबाल शामिल रहे।।

 
गिरफ्तार अभियुक्त:-

अकलीम पुत्र अनीश निवासी मोहल्ला करीमगंज ढाकी सहसपुर देहरादून उम्र 38 वर्ष।।

इंतजार पुत्र इकराम निवासी ग्राम  खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 40 वर्ष।।

48
16332 views
  
1 shares