logo

पूर्व मुख्यमंत्री राजे 23 की शाम 5 बजे बांसवाड़ा आएंगी

 बांसवाड़ा।  पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार काे बांसवाड़ा आएंगी। वाे सुबह 10 बजे जयपुर से हेलीकाॅप्टर से रवाना हाेगा 11.15 बजे चित्ताैड़गढ़ के सावरिया सेठ मंदिर पहुंचेंगी।

यहां से फिर वाे लसाड़िया में 12.30 बजे पहुंचेंगी और वहां गाैतमलाल मीणा के निधन पर उनके परिजनाें के पास जाएंगी। दाेपहर 1.30 बजे वाे लसाड़िया से सीधे अरथूना आएंगी, जहां पूर्व मंत्री जीतमल खांट के निवास पर जाएंगी।

यहां से 3 बजे हेलीकाॅप्टर से तलवाड़ा हवाई पट्टी आएंगी और कार से बांसवाड़ा शहर आएंगी। शाम 4 बजे पूर्व मंत्री भवानी जाेशी के निवास पर बैठने के बाद शाम 5.30 बजे त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचेंगी। 

दर्शन पूजा के बाद यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगी। बुधवार सुबह 9 बजे त्रिपुरा सुंदरी से ही हेलीकाॅप्टर से उदयपुर के झाड़ाैल जाएंगी। दाे दिनाें तक पूर्व मुख्यमंत्री वागड़ और मेवाड़ में देव दर्शन का कार्यक्रम है। वसुंधरा की इस देव दर्शन यात्रा काे आगामी चुनाव की तैयारियाें के ताैर पर देखा जा रहा है। इसी यात्रा के जरिए वाे मेवाड़ और वागड़ में अपनी टीम से भी मिलेंगी

0
14653 views