logo

कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली के दिन भक्तों ने लगाई गिरिराज बाबा की परिक्रमा

 गोवर्धन विधानसभा  क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी राजकुमार रावत ने किया दीपदान

गोवर्धन (मथुरा)। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा, देवताओं की दिवाली देव दीपावली, प्रकाश पर्व, गुरु नानक देव जयंती, वीरांगना लक्ष्मीबाई जयंती पांच पांच त्योहार एक साथ भारतवर्ष में बड़े जोश और उमंग से मनाया गया।

साथ ही देवताओ की दीपावली दरअसल देव दीपावली का त्योहार भी है। यह त्योहार सम्पूर्ण भारतवर्ष में मनाया जाता है। इस साल देव दिपावली 18 नवंबर यानी शुक्रवार मनाई जा रही है। देव दिवाली या देव दीपावली हर साल हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने के 15 वें चंद्र दिवस, यानी कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है।

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह नवंबर-दिसंबर में पड़ती है। दिवाली के 15 दिन बाद यह त्योहार सम्पूर्ण भारत में मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन देवता दिवाली मनाते हैं इसीलिए इसे देव दिवाली कहा जाता है। इस साल देव दिपावली 18 नवंबर यानी शुक्रवार को मनाई जा गई, कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता धरती पर आते हैं और दिवाली मनाते हैं।

सम्पूर्ण श्रीधाम में भक्तों का तांता लगा रहा और चौदस की शाम से पूर्णिमा की देर रात्रि तक परिक्रमा की श्रृंखला नहीं टूटी। सभी मंदिरो में सुबह से प्रभु स्नान से सांयकालीन छप्पनभोगों से गिरिराज बाबा भी चकाचक रहे।

जगह जगह भंडारा किया गया व परिक्रमा मार्ग में प्रसाद वितरण किए गए। मानसी गंगा मंदिर मुकुतमुखारबिंद, दानघाटी मंदिर व मुकुतमुखारबिंद जतीपुरा में अपने गिरिराज बाबा का छप्पनभोग प्रसाद लगाया गया और शाम तक इंद्रदेव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा ही दी।  


अधिक भीड़ की वजह से जगह जगह जाम की स्थिति यथावत बनी रही जोकि आम बात हो गई है।

शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली व गुरुपर्व के सुअवसर पर पूर्व बसपा विधायक पं राजकुमार रावत ने श्री गिरिराज धाम पहुंचकर गिरिराज पूजन कर दीप प्रज्वलित किये और अपने आराध्य के दर्शन किए।

सबसे पहले उन्होंने सन्त गया प्रसाद की तपोस्थली मंदिर लक्ष्मी नारायण में जाकर दीप जलाया, उसके बाद उन्होंने दानघाटी, हनुमानजी और कई प्रमुख मंदिरों में दीप जलाकर प्रभु से आराधना की। उन्होंने कहा कि हमारा देश सभी धर्मों को मानने वाला, ऋषि मुनियों की संस्कृति के पदचिन्हों पर अग्रसर है।

आज बड़े हर्ष का दिन है कि आज 5 पर्व एकसाथ मनाए जा रहे हैं हैं जिसमें देव दीपावली, प्रकाश पर्व, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक देव जयंती, वीरांगना लक्ष्मीबाई जयंती शामिल हैं। उन्होंने समस्त गोवर्धन की जनता व सर्वसमाज को पांचों त्यौहारों की शुभकामनाएं दी।

उनके साथ सुरेश मोटरवाले, मन्दिर मुकुटमुखारबिंद श्रीधर पाठक, बबलू गुजर आदि लोगों ने भी दीप जलाए और श्री गिरिराज जी की वंदना की।

59
14645 views
  
37 shares