logo

सपा की संविधान बचाओ, भाजपा हटाओ जनादेश यात्रा पहुंची फतेहपुर

फ़तेहपुर। यूपी विधान सभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी संविधान बचाओ, भाजपा हटाओ जनादेश यात्रा लेकर बुधवार को फ़तेहपुर जनपद के खागा विधानसभा के संग्रामपुर स्थित मैदान पहुंचे।

जहां कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री चौधरी का जोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रा लेकर आये कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आरके चौधरी ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने काआह्वानकिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है।

समाजवादी पार्टी की सरकार ने जनहित में ऐसे ऐसे कार्य कर दिए हैं जो अब मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से ऐसा प्रतीत हो रहा है की हमारे देश का संविधान सत्तारूढ़ भाजपा खत्म करना चाहती है।

जिसे बचाने के लिए एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जनहित के लिए तमाम ऐसी योजनाएं चलाई गई थीं।

जिसे भाजपा की सरकार ने बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को हराने का मूड बना लिया है। इस बार आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनता ने कमर कस ली है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार जबसे आई है महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है, युवा रोजगार से वंचित हैं, महिलाओं की पेंशन खत्म कर दी गई है, किसानों को खाद की किल्लत के साथ खाद के दाम दोगुने से अधिक कर दिए गए, किसानो को उनकी फसल की कीमत नहीं मिल रही है, छात्राओं को कन्या विद्या धन योजना का लाभ भी मिल रहा है, बिजली का बिल, रसोई गैस महंगी हो गई, पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

उन्होंने महंगाई और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की जनता से अपील की है। साथ ही कहा कि प्रदेश और जिले की जनता ने समाजवादी पार्टी को इस बार पूरा समर्थन देने का मन बना लिया है, जिले की छहों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का ही प्रत्याशी जीतेगा। कहा कि 2022 में सपा की ही सरकार बनना तय है। इस अवसर पर सपाइयों के साथ हज़ारों की तादात में लोग मौजूद रहे।

3
14650 views