मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाडौती क्षेत्र में किया राजस्व शिविरों का अवलोकन
बूंदी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज हाडौती क्षेत्र के दौरे पर रहे,उनके साथ पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा भी साथ थे,बूंदी जिले के हिंडौली - नैनवॉं विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत ठीकरदा में आयोजित राजस्व शिविर का अवलोकन किया।
इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, पीजी कालेज, कृषि महाविद्यालय खुलना एक बड़ी उपलब्धि हैं, जो आपके मंत्री अशोक चांदना के प्रयासों से सफल हुआ है।
मुख्यमंत्री ने एक हजार करोड़ की चंबल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि, क्षेत्र में घर घर पेयजल शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा।
महंगाई के लिए गहलोत ने केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया,सभा को खेल एवं युवा मामले (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री अशोक चांदना ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में मुख्यमंत्रीके नेतृत्व में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाऐगी, इससे पूर्व जिला कलेक्टर रेणु जयपाल ने जिले की विकास योजनाओं काप्रगति कार्ड प्रस्तुत किया।
समारोह में पीसीसी उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर, पूर्व विधायक सी एल प्रेमी सहित जिले के कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा जिले की पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र की जोरावर पुरा पंचायत में आयोजित शिविर का अवलोकन कर वहां भी सभा को संबोधित किया, इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राम नारायण मीणा साथ थे।