logo

आज भाजापा हरबर्टपुर मंडल के अध्यक्ष दिनेश कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया

हरबर्टपुर (देहरादून)।

आज भाजापा हरबर्टपुर मंडल के अध्यक्ष दिनेश कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी  का पुतला दहन किया। 

मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि जिस तरह की हिंदू विरोधी बयानबाजी सलमान खुर्शीद व राशिद अल्वी द्वारा की गई हैं वह  हिंदुत्व के लिए ठीक नहीं है। देश के  हिंदू संगठन अपने धर्म के सम्मान व  रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहे हैं और अच्छे कार्यों के लिए के लिए हमेशा आगे रहे हैं।

इस तरह की पुस्तक जो लिखी है इसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है साथ ही कांग्रेस पार्टी की नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी से भारतीय जनता पार्टी यह मांग करती है की वह अपने नेता राशिद अल्वी व सलमान खुर्शीद पर कार्यवाही करे या फिर अपनी हिंदू विरोधी मानसिकता खुल कर देश के सामने उजागर करे।

इस मौके पर मंडल महामंत्री राहुल शर्मा,  निरू देवी , युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप ठाकुर, विनोद कश्यप,मनोज कश्यप बॉबी, योगेंद्र सैनी,  संतोष रावत, जगपाल चौधरी, जनार्दन जोशी, राजीव मंगल, राजपाल चौरसिया ,संजय त्यागी, छेदी राम भारती, ममता मुल्तानी, अनुज कुमार, आकाश मुल्तानी, आशीष कोठारी , नरेश कनौजिया, सुमेर चंद, पंकज भट्ट, रोहित गुप्ता, मंसूर खान, देवेंद्र चावला प्रमोद गुप्ता,आदि शामिल रहे ।

14
14651 views
  
16 shares