logo

बाइक सवार महिला की साड़ी का पल्लू पहिए में फंसने से सड़क पर गिरी महिला की मौत

बदायूँ। एमएफ हाईवे पर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू में बाइक सबार महिला का पल्लू पहिए में फंस गया, जिससे वह सड़क पर गिर गई। सिर में गम्भीर चोट लगने से उसकी मौ़के पर ही मौत हो गई।

शहर के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निबासी महिला रामवती (55) पत्नी रामचन्द्र  अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर आ रही थी। बताया गया है कि जैसे ही बाइक एमएफ हाईवे स्थित कस्बा सखानू में पुलिया के पास पहुँची तो सड़क के गड्ढे बचाते समय महिला का पल्लू बाइक के पहिए में फंस गया। इससे बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई।

चलती बाइक से नीचे गिरने से  महिला के सिर में गम्भीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। दुर्धटना में महिला की असामयिक मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।

144
14664 views