logo

डॉक्टर अनिल जोशी का स्वागत सम्मान समारोह किया गया

देहरादून विकासनगर।
भारत विकास परिषद शाखा मानक सिद्ध बड़ों वाला के द्वारा पर्यावरणविद देवभूमि उत्तराखंड की माटी में जन्मे डॉक्टर अनिल जोशी का सम्मान उनकी संस्था में जाकर उनकी पहचान गमछा ओढा कर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ताजवर सिंह नेगी, संरक्षक खेम चंद गुप्ता, पार्षद विनय रावत, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सेमवाल, महिला संयोजिका शोभा रानी, सदस्य गीता हेमा जोशी, सचिव चंद्रशेखर सामंत, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सदस्य दरबान सिंह बिष्ट, सूचना संयोजिका कुसुम सकलानी, संस्कार संपर्क संयोजिका राजेश्वरी भंडारी, सदस्य सुरजन सिंह  आदि सदस्य उपस्थित थे।

भारत विकास परिषद के माध्यम से संपर्क सहयोग संस्कार समर्पण पर्यावरण बचाओ आसन नदी बचाओ आदि अभियान सब के सहयोग से 1 वर्ष से इस क्षेत्र में किया जा रहा है। डॉक्टर खेम चंद गुप्ता ने कहा कि अनिल जोशी का हमारे क्षेत्र को लगभग 25 वर्षों से सानिध्य मिला है। आज महिलाओं को रोजगार देने में गांव को बचाने में आसन सानिध्य में नदी को स्वच्छ बनाने में वृक्षों के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ रखने का काम किया। डॉक्टर अनिल जोशी  ने लगभग 20 वर्षों पूर्व पूरब से पश्चिम की ओर बहने वाली गौतम कुंड से निकली आसन नदी जोकि अंत तक उल्टी बहती है इस नदी के किनारे ग्राम शुक्ला पुर में हे उसको संस्था की स्थापना की यहां इन्होंने पंचक्की घराटकी स्थापना की जंगली झाड़ी लाल टेलर से कोयला बनाया, महिलाओं को रोजगार हेतु फल संरक्षण अचार मुरब्बा इनका प्रशिक्षण दिया। विश्व प्रणव पर्यावरणविद डॉक्टर सुंदरलाल बहुगुणा ने भी कुछ समय इनकी कुटिया में बिताया आज इनके विज्ञान से इनके पर्यावरण के प्रयास से गांव बचाओ पर्यावरण बचाओ नदी बचाओ स्वरोजगार पलायन रोकने हेतु अनेक योजनाएं धरातल पर उतारी हैं।

मुझे भी पिछले 25 वर्षों से ऐसे महान पर्यावरणविद वैज्ञानिक का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मैं अपनी साइकिल से डॉक्टर जोशी अपनी छोटी सी मोपेड पर उत्तराखंड की पहचान गमछे के साथ कार्य करते करते आज पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। प्रदेश सरकार केंद्र सरकार इनको कई बार सम्मान दे चुकी है। महामहिम राज्यपाल जी भी इनके कार्यक्षेत्र में आ चुकी हैं। इनके द्वारा देव भूमि उत्तराखंड का नाम पूरे विश्व में रोशन किया गया है। आज हमारे भारत विकास परिषद की ओर से इनका सम्मान किया गया उनके अभियान को हम सब मिलकर आगे बढ़ाएंगे। इस प्रकार मोदी जी का कहना है सबका साथ सबका विकास वही सोच डॉक्टर जोशी की है। हम सब निवेदन करते हैं इनके कार्य मंदिर में एक बार अवश्य आएं। यह जो कहते हैं वह करते हैं भारत सरकार के अनेकों मंत्री राज्य सरकार के अनेकों मंत्री प्रशासनिक अधिकारी शुक्ला पुर गांव में आकर इनके कार्य को देख चुके हैं।

देश के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति  को हम भारत विकास परिषद की ओर से धन्यवाद व्यक्त करते हैं ऐसी प्रतिभा को पदम श्री देकर सम्मान किया गया

24
14655 views
  
1 shares