logo

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती की मां रामरती देवी का निधन

 बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती की मां रामरती देवी का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांसें लीं। उनकी उम्र 92 साल की थी। 

वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। आज शाम हृदयगति रुक जाने से उनका देहांत हो गया। मां रामरती देवी के अंतिम दर्शन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती कुछ ही देर में दिल्ली पहुंच रही हैं।

मायावती के दिल्ली पहुंचने और बाकी परिजनों के इकट्ठा होने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले साल ही मायावती के पिता प्रभूदयाल का भी निधन हो गया था। उनकी उम्र 95 वर्ष थी। मायावती की मां के निधन पर बीएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शोक प्रकट किया है। BSP की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि मायावती की मां बहुत ही मिलनसार थीं। अपने सभी बच्चों को उन्होंने मेहनत के साथ आगे बढ़ाया। अपने अंतिम समय में भी वह परिवार के साथ रहीं।

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां के निधन की जानकारी बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। कुदरत सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार बहन जी के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर कल किया जाएगा।

14
14662 views
  
3 shares