logo

सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय सहित 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज

बाड़ी। सहारा इंडिया द्वारा खाताधारकों की मैच्योरिटी समय अवधि पूर्ण होने के बाद भी  भुगतान नहीं करने से परेशान होकर बाड़ी कस्बे के लगभग 2 दर्जन से अधिक फील्ड कार्यकर्ताओं( एजेंटों )ने चेयरमैन सुब्रत राय सहित कंपनी के 21 अधिकारियों के खिलाफ  विश्वासघात, धोखाधड़ी , षड्यंत्र के तहत गवन,अमानत में खयानत का मामला पुलिस थाना बाड़ी में विभिन्न धारा अंतर्गत 406, 420, 120 बी में   मुकदमा दर्ज किया गया है।

सहारा कंपनी के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट में लंबित  सहारा सेबी प्रकरण  का बहाना बनाकर कार्यकर्ताओं और जमा करता  के साथ-साथ  सरकारी नियामको  को भी  गुमराह किया जा रहा है।   

बताया जा रहा है। कि सहारा से पीड़ित 3000  लोगों का लगभग ₹60 करोड़  रुपया  जिसका समय  पूरा होने के बाद भी  बकाया चल रहा है।  सहारा एजेंटों के कई बार लिखित शिकायत करने के बावजूद अधिकारीगण और प्रबंधको द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसके कारण जमा करता  फील्ड कार्यकर्ताओं को आर्थिक और मानसिक रूप से  बहुत परेशान कर रहे हैं।जिसके कारण फील्ड कार्यकर्ता अपने परिवार सहित मानसिक अवसाद ग्रस्त हैं  और किसी के साथ  कभी भी कोई भी घटना या दुर्घटना घटित हो सकती है  इन्हीं कारणों के चलते थाना बाड़ी में सुब्रत राय सहित 21 अधिकारियों के खिलाफ F.I.R 0377 संख्या अंतर्गत मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

सहारा कंपनी से पीड़ित रिंकू कुशवाहा ,राजकुमार गर्ग, गिरीश चंद गोयल ,मनीष मित्तल, प्रेम नारायण शर्मा ,गोविंद शर्मा अशोक कुमार गर्ग ,नेपाल सिंह संदीप शर्मा , ऋषि बंसल मोहम्मद हनीफ खान,जितेंद्र मंगल,दामोदर ,सुभाष चंद बंसल  प्रताप माहौर, जगबीर लाखन सिंह ,गोपाल इत्यादि एजेंटों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संस्था और संस्था के अधिकारी गणों प्रबंधकों  पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जांच एवं आरोपियों के विरुद्ध अभिलंब कानूनी कार्रवाई और सहारा से पीड़ित फील्ड कार्यकर्ताओं के  जीवन को जान माल की हानि से बचाते हुए सुरक्षा प्रदान कराए जाने की  गुहार लगाई है।

0
14669 views