logo

राष्ट्रीय गौरक्षक संघ आयोजित करेगा गौ पूजन आरती कार्यक्रम


हरदोई।   राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ भारत ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि भोलेनाथ मंदिर नुमाइश चौराहा गोपाष्टमी पर्व पर संघ के नेतृत्व में गौ पूजन आरती कार्यक्रम किया जाएगा।

तत्पश्चात नुमाइश चौराहे से गौ शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नुमाइश चौराहे से प्रारंभ होकर बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा, सोल्जर बोर्ड चौराहे से पुनः शिव मंदिर पर समापन करेगी।

प्रेसवार्ता में पद्मनाभस्वामी जी महाराज संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज से आह्वान करते हुए कहा कि प्रातः 11:30 बजे शिव भोले मंदिर नुमाइश चौराहा पर उपस्थित होकर गौ पूजन व यात्रा में शामिल हो 33 कोटि देवी देवताओं को धारण करने वाली गौ माता का गोपाष्टमी के दिन अवतरण हुआ था कहा, गौमाता सर्व समाज एवं सभी पंथों का कल्याण करने वाली पूज्यनीय हैं, जैसा कि चारों वेदों में गाय की महिमा का वर्णन करते हुए गाय विश्व की माता है बताया गया है। दुनिया भर में तमाम गौ वैज्ञानिकों ने मानव समाज कल्याण के लिए गाय की उपयोगिता का महत्व बताया है।

अमेरिका जैसे विकसित देशों में काऊ थेरेपी विकसित की जा रही है जो कि वेदों में पहले से वर्णित है। कई देशों द्वारा गोबर गोमूत्र के पेटेंट कराए गए हैं इससे कैंसर जैसे असाध्य रोगों का उपचार किया जा रहा है। दुनिया में गौ ही ऐसी प्राणी है जो ऑक्सीजन लेती और छोड़ती है।

गाय पशु नहीं बल्कि सनातन संस्कृति की प्राण हैं। प्रेस वार्ता कार्यक्रम में राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ ने सभी धार्मिक सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि गौ पूजन व शोभायात्रा में दलगत भावना से उठकर अधिक से अधिक संख्या में गौ पूजन में शामिल होकर कल्याण के पात्र बने।

 
इस मौके पर गौसेवक सुनील शुक्ल, कपिल तिवारी, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ अनूप पांडेय, मनु जिला महामंत्री राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ उपस्थित रहे।

21
14655 views
  
5 shares