logo

भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की एक बैठक उत्तर प्रदेश कार्यालय मेरठ में हुई सम्पन्न

मेरठ। दिनाँक - 09/11/2021 को भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश सिंह जी एवं संचालन ठाकुर रंजीत सिंह प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा श्रीमती मंजू तोमर जी को प्रदेश अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ प्रस्तावित किया गया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा  सर्वसम्मति से श्रीमती मंजू तोमर जी को पद ग्रहण कराया गया। सभी पदाधिकारियों ने अपने - अपने विचार रखे एवं नवनियुक्त उत्तरप्रदेश अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मंजू तोमर जी को सम्मानित किया गया एवं संगठन द्वारा बधाइयां दी गई।

बैठक में सभी राष्ट्रीय / प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रहे इसमे मुख्य रूप से  श्री ज्ञानचंद जी,  राकेश त्यागी राष्ट्रीय सचिव, जिला उपाध्यक्ष सहारनपुर कुलदीप सिंहँ पुण्डीर ,आकाश चौहान, जया सैनी, लखन सैनी, आनंद कुमार, अंकुर मेहरोल, पूजा भसीन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

0
14635 views