logo

कैराना शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शमशीर खान व अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव अकबर अंसारी ने प्रियंका गांधी द्वारा की गई घोषणाओ को लोगों को समझाया

कैराना (शामली)। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शमशीर खान व अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव अकबर अंसारी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी जी द्वारा की गई घोषणाओं को नुक्कड़ सभा कर लोगों के बीच जाकर समझाया गया।

अल्पसंख्यक विभाग के 16 सूत्रीय वादों को भी लोगों को बताते हुए चर्चा की गई जिसमें उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर अल्पसंख्यक विभाग इकबाल कुरैशी ने शिरकत की वे कैराना के स्थानीय लोगों में  उत्तर प्रदेश वासियों के लिए जो प्रियंका गांधी जी ने योजनाएं अपने शपथ पत्र में शामिल करने का संकल्प लिया है उसकी लोगों ने जमकर सराहना की।

9
14651 views
  
19 shares