logo

लोकसभा अध्यक्ष ने दीपावली की शुभकामनाएँ देने के साथ विकास कार्यों को गति देने का दिया भरोसा!

बूंदी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ससंदीय क्षेत्र में बूंदी जिले के तालेडा पंचायत समिति मुख्यालय पर प्रबुदजनो के साथ दीपावली स्नेह मिलन समारोह में भाग लेकर, प्रबुद्धजनों के साथ ही आमजन को दीपावली की शुभकामनाएँ दी।

समारोह में बिरला ने कहा कि हमारे सिक्ख समाज के भाईयों ने तालेडा और केशवराय पाटन क्षेत्र में कृषि को नये आयाम दिये जिसका फायदा सभी किसानों को हुआ।  साथ ही कृषि क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को तलाशने पर जोर दिया।  इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने गरडदा बांध से सन् 2024 तक सिंचाई व पेयजल उपलब्ध कराने का आश्वासन देने के, साथ ही लक्ष्मीपुरा में जीएसएस ग्रिड सहित क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाते हुए, ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से ग्राम विकास पर ध्यान देने का आव्हान किया।

समारोह में राज्य के पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, बूंदी विधायक अशोक डोगरा, सांगोद के पूर्व विधायक हीरालाल नागर, कोटा नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला, तालेडा पंचायत समिति प्रधान राजेश रायपुरिया, के. पाटन पं. समिति प्रधान विरेंद्र सिंह हाडा, नैनवॉं प्ं. समिति प्रधान पद्मम नागर,  पुरषोत्तम शर्मा, सत्यनारायण सौलंकी,  रामबाबू शर्मा, लक्ष्मीकांत श्रृंगी, राधेश्याम गुजर, वरिष्ठ नेता भंवर लाल शर्मा,  सहित   अन्य जनप्रतिनिधियों वभाजपा पदाधिकारियो ने भाग लिया।

28
14652 views
  
21 shares