logo

कार्तिक माह मैं दर्शन और पूजा का नहीं थम रहा सिलसिला

श्रद्धालुओं को खींच रही गिर्राज जी की महिमा

गोवर्धन (मथुरा)। पंचांग के अनुसार कार्तिक मास 21 अक्टूबर 2021 से आरंभ हो रहा है, कार्तिक मास का समापन 19 नवंबर 2021 को होगा।

इसलिए इस महीने में भक्तों के मन में भक्ति और विश्वास बढ़ता है। कार्तिक मास में पूजा-पाठ और पूजा-पाठ के कार्य अधिक होते हैं।

इस महीने में श्रीधाम गोवर्धन, राधाकुण्ड में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। सुबह ठंड के बावजूद पहले स्नानकर सैकड़ों श्रद्धालु हरेकृष्ण हरेराम, गिरिराज धरण के जयकारों के साथ ढोल मृदंग बजाते हुए परिक्रमा करते हैं, और तुलसी पूजा करते हैं।

देश विदेश से आए श्रद्धालु इस पावन महीने में अपने आराध्य श्री कृष्ण और आराध्या श्री राधा रानी का जप करते हैं और भक्ति में मन लगा रहे ऐसी प्रार्थना करते हैं। कार्तिक के महीने में दीपदान, तुलसी जी की पूजा, गीता जी का पाठ, गायत्री मंत्र का जाप, गंगा जी का स्नान एवं बिहारी जी के दर्शन यह सभी बराबर फल देने वाले हैं।

स्कंद पुराण के अनुसार इसी महीने में कुमार कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया था। भगवान चतुर्भुज नारायण ने भी इसी मास धरती पर जल में निवास करने की बात देवताओं को बताई थी। इसलिए ये महीना परम पवित्र माना जाता है। इस माह ब्रह्म मुहुर्त में स्नान करके दीप दान करने से सभी तीर्थों में स्नान करने का पुण्य प्राप्त होता है।

संध्या के समय भगवान विष्णु का स्मरण करके तिल के तेल का दीप जलाएं। इससे घर में सुख-स्मृद्धि का वास होता है व मुक्ति मिलती है। कार्तिक महात्म्य के अनुसार भगवान विष्णु ने कुबेर जी से कहा कि जो भी भक्त कार्तिक मास में मेरा पूजन व दीप दान करेगा आप उसे कभी धन की कमी मत होने देना।

इसलिए कार्तिक मास में भगवान विष्णु पूजन करने व दीप दान करने वाले भक्त पर कुबेर महाराज की कृपा बनी रहती है। ऐसे भक्त के घर कभी धन-दौलत की कमी नहीं रहती। स्वामी जी के अनुसार इस माह तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व है। वहीं भगवान शालीग्राम पूजन का भी अति महत्व है।

इस माह भगवान विष्णु ने शालिग्राम रूप में देवी तुलसी से देवप्रबोधिनी एकादशी के दिन विवाह किया था। इसलिए भी इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। हो सके तो कार्तिक मास में पलंग पर सोने की बजाए भूमि पर बिस्तर लगाकर सोना चाहिए। इससे आत्मिक शुद्धि व मानसिक शांति प्राप्त होती है।

26
14646 views
  
16 shares