logo

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फ़तेहपुर । बीती रात एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भोरपहर जानकारी मिलते ही ससुराल और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

इसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गाजीपुर थाना क्षेत्र के लोहारन गढ़वा गांव निवासी संतोष निषाद ने अपने बेटी रामलली की शादी गांव के ही युवक लाल कुमार निषाद से की थी।

आपसी तालमेल से विवाहिता सास-ससुर से अलग घर में पति के साथ रहती थी। पति महाराष्ट्र प्रान्त के मुंबई में रोजी-रोटी की तलाश में चला गया था। पत्नी घर में अकेले रहती थी।

मंगलवार की देर रात महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर, भोरपहर नींद से उठे परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतका के परिजनों के अनुसार बेटी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है?यह जानकारी में नहीं है। मुंबई में रह रहे दामाद को सूचना दी गई है। मृतका के सात माह की एक बेटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष ने कोई आरोप नही लगाया है। बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

0
14646 views