logo

रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र मे सपा नेत्री/सदस्य जिलापंचायत का दौरा

सहारनपुर। आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारन विधान सभा 06 क्षेत्र के विभिन्न गांव के ग्राम प्रधानों एवम अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के साथ   सपा नेत्री / सदस्य जिला पंचायत श्रीमती ममता चौधरी ने महत्वपूर्ण चुनावी चर्चा की
 ।

चुनावी चर्चा में सर्व श्री राहुल त्यागी जिला अध्यक्ष अ. भा. प्रधान संगठन, अजय ग्राम प्रधान सुनहेटी, गुलाब सिंह ग्राम प्रधान मोहनपुर गाडा, अरुण कुमार ग्राम प्रधान छपरेडी, शिवकुमार ग्राम प्रधान मनानी, अमित चौधरी ग्राम प्रधान शीतला खेड़ा, मोहित ग्राम प्रधान नस्तरपुर, जनक ग्राम प्रधान नलहेड़ा गुज्जर, इंतखाब गांव प्रधान नोजली आदि कई गांवों के प्रधान मौजूद रहे।

0
16865 views