logo

सहसपुर विधानसभा विधायक ने 383.97 लाख की स्वीकृत पेयजल योजना में अटक फार्म में नलकूप लगवाया गया

सहसपुर (देहरादून)। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के  विधायक ने 383.97 लाख की स्वीकृत पेयजल योजना में अटक फार्म में नलकूप लगवाया गया।

सहसपुर विधानसभा  क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बख्तावरपुर भगवानपुर में केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत रुपए 383.97 लाख की स्वीकृत पेयजल योजना में अटक फार्म में नलकूप लगवाया गया।

विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भूमि पूजन किया एवं कार्य का शुभारंभ किया उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केसी पनुली एसडीओ भगत सिंह रावत अपर सहायक अभियंता संजय कुमार मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फर्स्वाण, यशपाल सिंह नेगी, सैन सिंह रावत ,हरीश चौहान ,बल बहादुर थापा, राजू थापा ,वीरेंद्र फर्स्वाण, ग्राम प्रधान भगवानपुर दीपक जोशी कविता छेत्री आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस योजना से बख्तावरपुर भगवान पुर ग्राम सभा को पेयजल मिलेगा सभी क्षेत्र के लोगों ने विधायक जी का धन्यवाद किया।।

96
14663 views
  
61 shares