logo

ग्रापए की तहसील इकाई के पत्रकारो ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर वितरित की जरूरतमंद सामग्री

हरदोई।  सवायजपुर तहसील की रामगंगा नदी में आई बाढ़ की तबाही से क्षेत्र के लगभग एक सैकड़ा गांव पानी से घिर जाने के साथ साथ इन गांवो के लोगो को जरूरतमंद सामग्री व अन्य वस्तुएं मिलना दुश्वार हो गया है।

बाढ़ की विभीषिका से क्षेत्र के तमाम गांवो की विद्युत आपूर्ति भी अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी गयी।ऐसी स्थिति में इन लोगो को संकट की घड़ी में पत्रकरो ने भी राहत व मदद के लिए हाँथ बढ़ाये। कटियारी इलाके के एक सैकड़ा गांव बाढ़ की बिकराल स्थिति से टापू बन गए है।

इन गांवो के लोगो के सामने रोजमर्रा की जरूरत मंद सामग्री व खाने पीने की वस्तुओं का अभाव हो गया।बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सवायजपुर इकाई के संरक्षक संतोष सिंह व तहसील अध्यक्ष विकास मिश्र ने पत्रकारों की टीम के साथ क्षेत्र के टापू बने खद्दीपुर चैनसिंह,बेहथर व टिकार में पहुंचकर जरूरतमंद बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत पैकेट व अन्य जरूरतमंद सामग्री वितरित करते हुए उनका हाल लिया।

इस मौके पर पत्रकार बी जी मिश्र,धीरज त्रिपाठी,आलोक सिंह,प्रत्युल कुमार,निखिल दीक्षित,अनुराग सहित तहसील क्षेत्र के पत्रकार लोग मौजूद रहे।

71
14650 views
  
44 shares