logo

सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2022 का सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर जारी किया

लखनऊ। सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2022 के सार्वजनिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल 24 अक्तूबर को दीपावली के बाद 25 अक्तूबर को सरकारी कार्यालय खुलेंगे, क्योंकि गोवर्धन पूजा का अवकाश 26 अक्तूबर को है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सार्वजनिक कैलेंडर के अनुसार गोवर्धन पूजा 25 अक्तूबर की जगह 26 अक्तूबर को होगी। इसलिए 25 अक्तूबर को अवकाश नहीं होगा। वर्ष 2022 में 24 सार्वजनिक अवकाश और 29 निर्बंधित अवकाश भी घोषित किए गए हैं।

24 सार्वजनिक अवकाश
गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी, बुधवार
मो. हजरत अली का जन्मदिवस: 15 फरवरी, मंगलवार
महाशिवरात्रि: 1 मार्च, मंगलवार
होलिका दहन: 17 मार्च, गुरुवार
होली: 18 मार्च, शुक्रवार
राम नवमी: 10 अप्रैल, रविवार
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती: 4 अप्रैल, गुरुवार
गुड फ्राइडे: 15 अप्रैल, शुक्रवार
ईद उल फितर: 3 मई, मंगलवार
बुद्ध पूर्णिमा: 16 मई, सोमवार
बकरीद: 10 जुलाई, रविवार
मोहर्रम: 9 अगस्त, मंगलवार
रक्षा बंधन: 12 अगस्त, शुक्रवार
स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त, सोमवार
जन्माष्टमी: 18 अगस्त, गुरुवार
महात्मा गांधी जयंती: 2 अक्तूबर, रविवार
महानवमी: 4 अक्तूबर, मंगलवार
दशहरा: 5 अक्तूबर, बुधवार
बारावफात: 9 अक्तूबर, रविवार
दीपावली: 24 अक्तूबर, सोमवार
गोवर्धन पूजा: 26 अक्तूबर, बुधवार
भैया दूज: 27 अक्तूबर, गुरुवार
गुरु नानक जयंती: 8 नवंबर, मंगलवार
क्रिसमस डे: 25 दिसंबर, रविवार

गुरु गोविंद सिंह जयंती
1. गुरु गोविंद सिंह जयंती: 9 जनवरी - रविवार
2. गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस: 24 नवंबर, गुरुवार
3. गुरु गोविंद सिंह जयंती: 29 दिसंबर, गुरुवार

5
14663 views