logo

सपा ने आगामी पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की बनाई रणनीति

फर्रुखाबाद। आगामी 23 अक्टूबर को फर्रुखाबाद के ऐतिहासिक मन्दिर गुरुग्राम देवी से निकाली जाने वाली समाजवादी पार्टी की पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए निवर्तमान प्रदेश सचिव डॉ.जितेन्द्र यादव के कैम्प कार्यालय पर रणनीति बनाई गयी। मौजूद लोगों को भीड़ जुटाने तथा व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गयी।

आपको बता दें 23 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी ने डॉ.जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में गुरुगांव देवी मंदिर से हथियापुर तक पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है।

गुरुवार को बैठक में डॉ.जितेन्द्र यादव ने पदयात्रा की सफलता के लिए समाजवादी साथियों से विचार विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पक्ष में आँधी पहले से ही चल रही है, अब इसे तूफान में बदलने का काम हम समाजवादी करेंगे।

डॉ.जितेन्द्र यादव ने कहा कि हम अपने काम के दम पर फिर से सरकार बनाएंगे। आज बच्चा-बच्चा हमारे मुखिया अखिलेश का नाम ले रहा है और गुणगान कर रहा है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य डॉ.सुबोध यादव ने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को सपा के काम याद दिलाने हैं। यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करें। जिला महासचिव मन्दीप यादव ने कहा युवाओं को विशेष जिम्मेदारी निभानी होगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव ने कहा जीत को ऐतिहासिक जीत बनाने के लिए इस यात्रा को भी महायात्रा बनानी होगी। पूर्व जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर ने युवाओं से कहा आज जितना परिश्रम कर लोगे आने वाले पांच वर्षों मेें उतना आराम करोगे। इस अवसर पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिला महासचिव देवेन्द्र ङ्क्षसह यादव, अमीर सिंह, नागेन्द्र ङ्क्षसह यादव, छिबरामऊ के सपा नेता मोहित यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
14675 views
  
1 shares